लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाईक के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया गया। इसके बाद मोदी सीधे बाबा विश्वनाथ के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचे। उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम का काफिला हस्तकला संकुल पहुंचा।
यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले मोदी के समर्थन में मोदी-मोदी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए गए। इसके बाद मोदी ने भी हर-हर महादेव कहकर अपने उद्बोधन की शुरुआत की। मोदी ने कहा कार्यकर्ताओं का संतोष ही हमारा जीवनमंत्र है। मैं जब मतदान हुआ तब भी निश्चिंत था, जब नतीजे आए तब भी निश्चिंत था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा देश के लिए भले ही प्रधानमंत्री हूं, लेकिन काशी के लिए एक कार्यकर्ता हूं। काशी ने जो मुझे शक्ति दी है, ऐसा सौभाग्य मिलना मुश्किल है। मोदी ने काशी के कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश देश की राजनीति को दिशा दे रहा है।
मोदी ने कहा कि भारत के उज्जवल भविष्य के लिए यूपी की जनता सोचती है। यूपी में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगी। उन्होंने ये भी जोड़ा कि पारदर्शिता और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।
नीति और रणनीति का तालमेल होता है। सरकार नीति बनाती है और संगठन रणनीति बनाता है। मोदी ने कहा हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं नेे शहादत दी है, उनकी हत्या हुई है। त्रिपुरा में बंगाल में आज भी हत्याओं का दौर रुक नहीं रहा है। कश्मीर में कार्यकर्ताओं ने जान की बाजी लगाई। केरल में भी कार्यकर्ताओंमोदी ने बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने छुआछूत मिटाने के लिए जिंदगी लगा दी, लेकिन हमारे देश में दुर्भाग्य से राजनीतिक छुआछूत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। को मौत के घाट उतार दिया गया।
भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास हमारा मंत्र है, ये हमारे जेहन में है। कमियां हममें भी होंगी लेकिन हमारे इरादे नेक हैं। सत्ता में आने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा लोकतंत्र की परवाह करने वाली पार्टी है। क्योंकि लोकतंत्र हमारी आत्मा है।
विपक्ष को लेकर मोदी बोले की विपक्ष में एक भी हो तो उसकी आवाज को सुनना होगा। लेकिन मुद्दा नहीं होने पर संसद में हो-हल्ला होता है। देश के महापुरुषों ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया है। हमने विश्व में कुंभ की छवि बदली है। हम विरासत और विजन को साथ लेकर चलते हैं।
देश के सभी राज्यों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। फिर भी भ्रम फैलाकर हमें हिन्दीभाषी क्षेत्रों तक ही सीमित बताया जाता है।
इसके पूर्व अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, उन्होने कहा कि ये काशी का सौभाग्य है कि मोदी यहां के जनप्रतिनिधि बने। मोदी ने काशी की जनता का भरोसा किया, काशी ने भी मोदी का भरोसा कायम रखा।