समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रीमुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले भी उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तबीयत सुधरने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। बताया जाता है कि मूत्रनली में संक्रमण के बाद यहां भर्ती कराया गया।
उससे पहले बीते 10 जून को मुलायम सिंह मेदांता में भर्ती हुए थे। 15 दिन में तीसरी बार उनकी सेहत खराब हुई