राजस्थान (Rajasthan) के 24 जिलों के 49 निकायों में महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को परिणाम जारी किए गए। जिसमें 49 निकायों में से कांग्रेस ने कांग्रेस 35, भाजपा 13 और निर्दलीय ने 1 सीट पर जीत हासिल की। प्रदेश के दो बड़े नगर निगम बीकानेर और उदयपुर में भाजपा ने जीत हासिल की है। बीकानेर नगर निगम में भाजपा की सुशीला कंवर मेयर बनी। वहीं उदयपुर में भाजपा के गोविंद सिंह टांक ने जीत हासिल कीहै। वहीं भरतपुर नगर निगम में कांग्रेस ने जीत हासिल की।
बीकानेर में पहली बार कोई महिला मेयर बनी है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस आगे रही। इससे पहले हुए नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस के खाते में प्रदेश के 961 वाॅर्ड और भाजपा के खाते में 737 वाॅर्डों की जीत आई है। गौरतलब है कि जीते हुए पार्षद ही महापौर, नगर परिषद सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए वोट डाल रहे हैं।
भरतपुर नगर निगम को परिणाम काफी चौकाने वाले रहे। यहां 51 वोट लेकर कांग्रेस के अजीत कुमार ने मेयर पद पर जीत हासिल की। यहां भाजपा के कई पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। मांगरोल नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी कौशल सुमन विजय हुए। कांग्रेस को 35 में से 23 मत मिले। वहीं 13 सीटों पर जीती भाजपा को मिले 12 मत मिले। वहीं बीकानेर नगर निगम में भाजपा की सुशीला कंवर बनी शहर की पहली महिला मेयर बनी है।