Monday, May 05, 2025

Crime, INDIA, News, Rajasthan, States

Rajasthan: जोधपुर में 21 साल की सुनीता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या 

21 year old Sunita committed suicide by hanging in Jodhpur

 (  ) के  ( ) शहर में  21 साल की विवाहिता सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे लगातार परेशान कर रहे थे। इस वजह से वह पिछले 10 महीने से मायके रह रही थी। विवाहिता के भाई ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, जोधपुर ( Jodhpur ) शहर में मंडोर क्षेत्र के चैनपुरा निवासी सुनीता (21) के पिता का निधन वर्ष 2011 में हो चुका था। भाई ललित ने बताया कि अप्रैल 2019 में उसने अपनी छोटी बहन सुनीता की शादी लालसागर निवासी विकास के साथ कराई। कुछ दिन तो ठीक चला। उसके बाद ससुराल में सुनीता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। पैसे की मांग को लेकर मेरी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। थक-हार कर 10 माह पूर्व सुनीता वापस मायके आ गई थी।

बुधवार शाम सुनीता अपने कमरे में थी। दरवाजा खुला हुआ ही थी। कुछ देर बाद घर के लोग अंदर गए तो सुनीता फंदे पर लटकी हुई थी। गुरुवार को जोधपुर ( Jodhpur ) पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की, लेकिन परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए हैं।

आरोप है कि ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि पैसे की मांग पूरी कर दो। साथ ही, फोन पर भी उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। ललित ने कहा- मेरी बहन सुनीता बहुत होशियार थी। उसके बीएससी में 83 फीसदी से अधिक अंक आए थे। ससुराल में लगातार मिली प्रताड़ना से परेशान हो उसने  फंदा लगा अपनी जान दे दी। ललित का आरोप है कि उसकी मौत के लिए पति विकास सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोग जिम्मेदार हैं। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels