Saturday, May 03, 2025

Crime, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :आगरा में ज्वैलर की पत्नी की फ्लैट में घुस कर हत्या, लूट करने बाद बाहर से ताला लगा गये हत्यारे

In Agra, the jeweler's wife was murdered by entering the flat, the killers were locked from outside after robbing

In Agra, the jeweler's wife was murdered by entering the flat, the killers were locked from outside after robbing  (  के (Agra)  में छत्ता के जाटनी का बाग स्थित फ्लैट में ज्वैलर की 65 वर्षीय पत्नी ऊषा गुप्ता की हत्या कर दी गई। वह पति की मौत के बाद से फ्लैट में अकेली रहती थीं। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी रिश्तेदारों के आने पर हुई। फ्लैट के गेट पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर गेट खोला। शव बेड पर था। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने लूट के लिए हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस विवेचना कर रही है।

मूल रूप से   के अंबाह निवासी ऊषा गुप्ता 15 साल से जाटनी का बाग स्थित एक अपार्टमेंट के द्वितीय तल पर फ्लैट में रहती थीं। उनके पति राधेश्याम गुप्ता ज्वैलर थे। उनकी सोने-चांदी के जेवरात की दुकान थी। उनकी चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से ऊषा यहां अकेली रह रही थीं। उनकी कोई संतान नहीं थी।

26 नवंबर की शाम पांच बजे ऊषा ने एत्मादपुर में रहने वाली अपनी बहन सुनीता से बात की थी। इसके बाद उनकी बात नहीं हो पाई थी। सोमवार को सुनीता गुप्ता के पति रामकुमार ने उन्हें फोन किए। मगर, फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर वो फ्लैट पर आए। मगर, फ्लैट के गेट पर बाहर से ताला लगा था। इस पर उन्होंने समझा कि वो कहीं चली गई होंगी। वो वापस चले गए। मंगलवार को फिर आए। उनके फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी। बाहर ताला लगा था। इस पर उन्होंने आगरा (Agra)पुलिस को सूचना दी। फ्लैट पर लगा ताला तुड़वाया गया।
पुलिस ने बताया कि कमरे में बेड पर ऊषा का शव पड़ा था। उन पर कंबल पड़ा हुआ था। चादर चेहरे पर बंधी हुई थी। वहीं मुंह में कपड़ा था। शव चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। अलमारी खुली पड़ी थीं। इनमें कोई जेवरात और रुपये नहीं मिले। अंदर एक कमरे पर भी ताला लगा था। हत्या करने के बाद घर में ताले लगाए गए हैं। यह आरोपी अपने साथ ही लेकर आया था। क्योंकि ऊषा के फ्लैट में उनके ताले रखे हुए थे।

घटना का खुलासा करने के लिए आगरा (Agra)पुलिस अपार्टमेंट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है। अपार्टमेंट में 32 फ्लैट हैं, जिसमें द्वितीय तल पर ऊषा गुप्ता रहती थीं। ऊषा की बहन सुनीता परिवार के साथ सागर, मध्य प्रदेश स्थित एक शादी समारोह में गई थीं। ऊषा गुप्ता को भी जाना था, लेकिन उन्होंने बस से जाने से इनकार कर दिया था।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels