हरियाणा (Haryana ) के पानीपत(Panipat) जिले में हारट्रोन कंप्यूटर संचालक विनोद बराड़ा को एक बदमाश ने दिनदहाड़े घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बराड़ा को एक गोली कनपटी और एक गोली कमर में मारी गई है। वे पानीपत के नामचीन लोगों में शामिल थे और वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी शशांक सावन मौके पर पहुंचे। गोली मारने वाले आरोपी को मौके पर ही लोगों ने दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार विनोद बराड़ा का घर पानीपत(Panipat) में परमहंस कुटिया के पास है। बुधवार को वह अपने घर पर था। उसकी पत्नी खाना बना रही थी। इसी बीच एक बदमाश उसके घर में घुसा और उसे कनपटी और कमर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो विनोद को गोली मार कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। बराड़ा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि विनोद बराड़ा की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। करीब दो महीने पहले पानीपत(Panipat) में परमहंस कुटिया के पास एक हादसे में बराड़ा की टांग टूट गई थी। वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी। उन्होंने इस पर गाड़ी के ड्राइवर देव वर्मा पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से वह बराड़ा से रंजिश रखे हुए था। अब देव जमानत पर बाहर था और घर में घुस की बराड़ा की गाेली मार कर हत्या कर दी।
विनोद बराड़ा को गोली मार कर फरार हो रहे देव वर्मा को लोगों ने मौके पर पकड़ कर बुरी तरह से पीटा। बाद में उसे लोगों ने रस्सी के सहारे उसे खंभे पर बांध दिया था। इसके बाद पुलिस पहुंची तो उसे हिरासत में ले लिया गया। लोगों की मारपीट में उसे काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। वह पंजाब का रहने वाला बताया गया है।