Sunday, May 04, 2025

Haryana, News, Politics, States

Haryana :हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम को

Haryana CM Manohar Lal Khattar to expand cabinet on Tuesday

 Haryana CM Manohar Lal Khattar to expand cabinet on Tuesday  ( में गठबंधन सरकार के  मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम चार बजे होगा। इसे लेकर हरियाणा के  ( ) ने राज्यपाल से सोमवार को मुलाकात की।

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें और इस लिहाज से यहां अधिकतम 14 मंत्री बन सकते हैं। मौजूदा समय में प्रदेश मंत्रिमंडल में सीएम मनोहर लाल ( Manohar Lal Khattar )और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत 12 मंत्री है।भाजपा के 40 विधायक है। 40 में से सीएम सहित भाजपा के नौ मंत्री है। जबकि एक निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह भी मंत्रिमंडल में शामिल है। वहीं जजपा से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और राज्य मंत्री अनूप धानक है। मंत्रिमंडल में एक कैबिनट और एक राज्य मंत्री का पद खाली है। कैबनिट मंत्री पद जजपा कोटे और राज्य मंत्री का पद भाजपा कोटे का खाली है।मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा।

जजपा कोटे के खाली पडे पद पर टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली का मंत्री बनना तय है। देवेंद्र बबली की जीत बड़ी थी। मगर तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की हार ही बबली के मंत्री बनने में रोड़ा बन गई।

 भाजपा कोटे से मनोहर लाल ( Manohar Lal Khattar ) मंत्रिमंडल में  हिसार के विधायक कमल गुप्ता को शामिल किया जा सकता है। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी मंत्री पद के इच्छुक हैं। अगर ज्ञानचंद गुप्ता को मंत्री बनाया गया तो स्पीकर की कुर्सी कमल गुप्ता को मिल सकती है। परंतु इसके आसार बहुत कम है। क्योंकि भाजपा के कोटे में राज्य मंत्री का पद खाली है। जबकि विधानसभा अध्यक्ष का रैंक कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है। ऐसे में ज्ञान चंद गुप्ता के राज्य मंत्री बनने के आसार कम है। इससे पहले हरियाणा के तीन मौजूदा मंत्रियों की छुट्‌टी की भी चर्चाएं थी मगर भाजपा हाईकमान की ओर से अनुमति नहीं मिली।

टोहाना के विधायक बबली के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को अपने 12 मंत्रालयों में से ही कुछ मंत्रालय उन्हें देने पड़ेंगे। इतना तय है कि भाजपा देवेंद्र बबली को अपने कोटे से कोई मंत्रालय नहीं देगी। बबली ने पिछले दिनों फतेहाबाद के एक प्रोग्राम में खुद के मंत्री बनने का इशारा किया था।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels