उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कुशीनगर( Kushinagar )जिले के खड्डा इलाके में बुधवार सुबह नारायणी नदी में महिला मजदूरों से भरी नाव पलट गई। नाव पर सवार नौ महिलाओं समेत सभी 10 लोग डूब गए। नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन तीन महिलाओं का शव बरामद कर लिया है। सीएम योगी ने घटना पर दु:ख जताते हुए अधिकारियों से दुर्घटना के पीड़ितों की पूरी मदद करने को कहा है। उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने और घायलों का उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि कुशीनगर( Kushinagar )जिले के गांव बोधी छपरा निवासी मिश्री निषाद का नारायणी नदी उस पार गांव बलुइया रेता में खेत है। खेत में गेहूं की फसल तैयार है। छितौनी के टोला पथलहवा निवासी नौ महिला मजूदरों संग सुबह आठ बजे वह गेहूं की कटाई कराने नाव से नदी उस पार जा रहे थे। बीच नदी में नाव में छेद के चलते पानी भर जाने से अचानक पलट गई। इससे सवार सभी डूबने लगे। यह देख नदी किनारे मछली मार रहे आधा दर्जन मछुआरे साहस दिखाते हुए नदी में कूद गए और डूबते लोगों में 16 वर्षीय कुमकुम, 55 वर्षीय सुरमा देवी, 16 वर्षीय हुस्नआरा, 16 वर्षीय रबिया, 18 वर्षीय नूरजहां, 16 वर्षीय गुलशन निवासी पथलहवा तथा 45 वर्षीय मिश्री निषाद सहित सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कहा जा रहा है कि नदी उस पार जाने के लिए सभी नौ महिला मजदूरों ने नाव में छेद देख बैठने से इन्कार कर दिया था। मगर खेत के मालिक मिश्री ने कुछ नहीं होने की बात कह सभी को नाव में बैठने को कहा। नाव बीच नदी में पहुंची तो फिर वही हुआ जिसकी महिला मजूदरों की आशंका जताई थी।
कुशीनगर( Kushinagar )डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि नदी में नाव चलाने की अनुमति नहीं है। नाव मछुआरों की बताई जा रही। मामले की जांच के आदेश एसडीएम को दिए गए हैं। जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
CM श्री @myogiadityanath जी महाराज ने कुशीनगर में नारायणी नदी में हुए नाव हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
महाराज जी ने शीघ्रता से बचाव व राहत कार्य करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) April 13, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js
UP | A boat capsized in Narayani river under Khadda PS area of Kushinagar dist today.
7 people rescued & 3 could not be saved. Further procedure is being followed. Families of the deceased will be given compensation as per the rules: S Rajalingam, Kushinagar District Magistrate pic.twitter.com/vgcXJ54hSq
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 13, 2022