उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) में गुरुवार को दिनदहाड़े एक बिल्डर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने टीआरएस मॉल में घुसकर बिल्डर को तीन गोलियां मारीं और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बिल्डर को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना के पीछे जमीन का विवाद सामने आया है।आरोप साझीदार अशोक तोमर पर है। पुलिस ने उसे लाइसेंस पिस्टल सहित हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक राजीव गुप्ता न्यू शाहगंज के रहने वाले हैं। आगरा (Agra ) के थाना जगदीशपुरा थाना अंतर्गत बोदला पुरानी सब्जी मंडी पर माल बना हुआ है। जिसमें बिल्डर राजीव गुप्ता का कार्यालय है। बताते हैं दोपहर में कारोबारी से मिलने कुछ लोग आए थे। उनका कारोबारी से कुछ विवाद चल रहा है। कारोबारी से बातचीत के दौरान हमलावरों ने उन्हें एक के बाद एक तीन गोलियां मार दीं। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े गए। बताते हैं इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। इस दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे तो उन्हाेंने कारोबारी को खून से लथपथ देख शोर मचाया।
आगरा (Agra ) पुलिस ने बताया कि अशोक तोमर और राजीव गुप्ता के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। राजीव गुप्ता को गोली मारी गई हैं। आरोपी अशोक तोमर को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, बताया जा रहा है कि अशोक तोमर खुद ही पहले बोदला चौकी पर गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल भी थी।
राजीव और अशोक तोमर के बीच तकरीबन एक साल से एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। अभी एक सप्ताह पहले ही अशोक तोमर ने खुद को जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। राजीव गुप्ता ने भी तहरीर दी थी। आरोप है कि अशोक तोमर ने ही राजीव को गोलियां मारी हैं। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि संपत्ति विवाद में बिल्डर राजीव गुप्ता को गोली मारी गई है। आरोपी अशोक तोमर हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
थाना जगदीशपुरा क्षेत्रांतर्गत टीआरएस मॉल में गोली लगने से घायल व्यक्ति की सूचना पर,पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर, घायल को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराते हुए, आरोपी युवक को हिरासत में लेकर, की जा रही वैधानिक कार्यवाही के संबंध में #SPCityAgra @Vikashk2u द्वारा बाइट। pic.twitter.com/4mpUVkXTiY
— AGRA POLICE (@agrapolice) July 14, 2022