दिल्ली ( Delhi ) के सनलाइट कॉलोनी इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, यहां भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए गए पांच लोगों की डीएनडी फ्लाइओवर के नीचे यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार ये लड़के रविवार को श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए आए थे। लेकिन मूर्ति नदी के बीचोंबीच जाकर फंस गई, ऐसे में उसे निकालकर ठीक से विसर्जित करने के चक्कर में पांचों लड़के नदी के तेज बहाव का शिकार हो गए ।खबर मिलते ही जि हड़कंप मच गया। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, गोताखोर व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। बाद में बचाव कार्य शुरू किया गया। शाम होते-होते बचाव दल ने एक-एक कर सभी पांच लड़कों के शव यमुना से बरामद कर लिए। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिए गए हैं।
शवों को कब्जे में लेकर सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) के सलारपुर गांव के रहने थे। इनमें दो सगे भाईयों की भी डूबने से मौत हुई है। शुरुआत में सूचना नोएडा पुलिस को जाने से बचाव कार्य में देरी हुई। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली ( Delhi ) के दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान ग्रेटर नोएडा के सलारपुर गांव निवासी अंकित (20) पुत्र राजेंद्र, लकी (16) पुत्र राजेंद्र, ललित (17) पुत्र हरीकिशोर, बीरू (19) पुत्र रामनाथ और ऋतुराज उर्फ शानू (20) पुत्र मुन्ना श्रीवास्तव के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने दोपहर में हादसे की सूचना इनके परिजनों को दे दी थी। इसके बाद से गांव में मातम का माहौल है।
दिल्ली ( Delhi ) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब एक बजे डीएनडी यमुना पुल के नीचे हुआ। सलारपुर गांव से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर करीब 18 लोगों का एक समूह यहां आया था। श्रद्धालु नाचते-गाते लोग प्रतिमा को विसर्जित कर रहे थे। अचानक मूर्ति पानी में फंस गई।
मूर्ति को आगे विसर्जित करने के लिए समूह से छह लड़के यमुना में आगे बढ़े। मूर्ति को तो लड़कों ने खींचकर निकाल लिया, इसके बाद सभी आगे गहरे पानी की ओर चले गए। अचानक यमुना के गहरे में जाकर लड़के डूबने लगे। शोर-शराबा हुआ तो किसी तरह एक लड़के को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि पांच लड़के यमुना में गहरे पानी में डूब आगे बह गए।
हादसे के बाद घटनास्थल से लोगों ने कॉल की तो कॉल नोएडा पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच भी गई। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने पर यूपी पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जिस जगह हादसा हुआ है वह इलाका दिल्ली पुलिस का है। इसके बाद करीब सवा घंटे बाद दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर जामिया नगर थाना पुलिस के अलावा दमकल विभाग, बोटक्लब व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे बचाव कार्य चला। इसके बाद सभी के शव बरामद कर लिए गए।
5 youths died due to drowning in Yamuna river under DND flyover during immersion of Lord Krishna idol
After immersion, the idol got stuck in the middle of the river. Then, 6 boys entered the river, out of which only one managed to come back & 5 boys drowned: Delhi Police (28.08) pic.twitter.com/1fFAAPbaHO
— ANI (@ANI) August 28, 2022