कर्नाटक ( Karnataka) के बेंगलुरु( Bengaluru ) से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आरिफ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इंटरनेट के जरिए वह पिछले दो साल से अलकायदा के संपर्क में था। मामले में एनआईए ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
ये दोनों सोशल मीडिया पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहे थे। इनका उद्देश्य लोगों को जिहादी गतिविधियों की ओर आकर्षित करने के लिए उनका ब्रेनवॉश करना है। ये युवाओं में राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को भड़काने के लिए विस्फोटों और हत्याओं दिखाते थे। दोनों आरोपी पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में ISIS के पदाधिकारियों के संपर्क में थे। STF की एक टीम ने दोनों को टिकियापारा के आफताबुद्दीन मुंशी लेन स्थित उनके ठिकाने से दबोचा था। पकड़े गए आतंकियों के नाम मोहम्मद सद्दाम (28) और सैयद अहमद (30) हैं। सद्दाम काफी पढ़ा-लिखा है। इनके पास से एक लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
दोनों हावड़ा में आतंकवादी संगठन ISIS का नेटवर्क फैलाने में लगे थे। कई युवा उनके जाल में फंस भी गए। गिरफ्तारी के दौरान दोनों के पास से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे। अब इन दोनों से भी NIA ने पूछताछ शुरू कर दी है।