Jammu and Kashmir : अब जम्मू में भी होंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन,खुला छठा भगवान बालाजी वेंकटेश्वर स्वामी का भव्य मंदिर, दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त
जम्मू-कश्मीर( Jammu and Kashmir) में बने प्रदेश के पहले तिरुपति बालाजी( Tirupati Balaji Temple ) के मंदिर के कपाट गुरुवार को भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी कृष्ण रेड्डी, केंद्रीय राज्य मंत्री जिंतेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण तिरुमाला तिरुपति देवस्थान बोर्ड द्वारा किया गया है।
हालांकि मंदिर का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करना था। लेकिन वे किसी कारण इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाए। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों को मंदिर के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह जब भी प्रदेश दौरे पर पहुंचेंगे तो इस मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जरूर आएंगे।
तिरुपति बालाजी का मंदिर ( Tirupati Balaji Temple ) सिद्दड़ा के मजीन गांव में 62 एकड़ भूमि पर 32 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इससे पहले बुधवार को मंदिर में आठ और छह फुट की भगवान वेंकटेश्वर की मूर्तियां प्रतिष्ठापित कर दी गई हैं। आंध्रपदेश से आए 45 के करीब विद्वानों द्वारा पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रों के साथ मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गईं। इस दौरान काफी संख्या में भक्तजन पहुंचे थे।
मंदिर ( Tirupati Balaji Temple ) के मुख्य गर्भ ग्रह में 8 फुट ऊंची भगवान वेंकेटेश्वर की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई है। मूर्ति के निर्माण में ग्रेनाइट का इस्तेमाल किया गया है। गर्भ ग्रह के बाहर भी छह फुट की भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई है। ये मूर्तियां आंध्र प्रदेश के गुंतूर शहर से लाई गई हैं। मंदिर में छह मई से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की विशेष पूजा शुरू हुई थी, जिसके बाद से धार्मिक अनुष्ठान जारी था।बुधवार को वैदिक मंत्रों के बीच मंदिर में मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गईं। इस मंदिर को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर ही बनाया गया है।
पहले चरण में भगवान बालाजी का मंदिर, पुजारियों व बोर्ड स्टाफ के लिए आवास, शौचालय व पार्किंग बनाई गई। दूसरे चरण में वेद पाठशाला, आध्यात्मिक केंद्र बनाए जाएंगे। आंध्र प्रदेश के ही 50 से अधिक कारीगरों ने निर्माण किया है। जून 2021 में मंदिर का शिलान्यास किया गया था।
Union Ministers Dr Jitendra Singh, G Kishan Reddy and J&K LG Manoj Sinha offered prayers at Sri Venkateswara Swamy Temple (Tirupati Balaji Mandir) in Jammu.
“The temple adds one more destination to the religious tourism circuit centring around Mata Vaishno Devi shrine. After… pic.twitter.com/BwMpTjlPDf