Saturday, May 03, 2025

Ayodhya Ram Mandir, Bollywood, INDIA, News, Religion

Uttar Pradesh :प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक जोनस संग अयोध्या में किए रामलला के दर्शन,बोलीं- आज जीवन धन्य हुआ

Priyanka Chopra Offers Prayers At Ayodhya Ram Mandir With Nick Jonas And Malti

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चाेपड़ा Priyanka Chopra ) बुधवार को   ) पहुंची और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे पहली बार अयोध्या पहुंची थीं। उन्होंने सपरिवार रामलला के दर्शन-पूजन किए। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ एयरपोर्ट पर उतरीं तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जुट गईं। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से रामलला के दरबार में पहुंची। करीब 20 मिनट तक रामलला के दर्शन-पूजन किए।साथ में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी थीं।

इस दौरान प्रियंका चाेपड़ा Priyanka Chopra ) भावुक नजर आईं, कहा कि रामलला के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। अयोध्या आना एक सुखद क्षण है। राममंदिर में पुजारी प्रदीप दास ने प्रियंका व उनके पति को रामनामा पहनाकर स्वागत किया। राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने उन्हें रामलला का प्रसाद प्रदान किया।

प्रियंका Priyanka Chopra )ने राममंदिर परिसर में पति और बच्चे सहित सुरक्षाकर्मी और पुजारी के साथ फोटो शूट भी कराया। इस दौरान प्रियंका ने पीले रंग का सूट और निक ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहन रखा था।प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

मालूम हो कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और बिजनेस व खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि तब प्रियंका इसमें शामिल नहीं हो पाई थीं। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान समेत कई सितारे शामिल हुए थे।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.