Sunday, May 04, 2025

News, Pakistan, Terrorism, World

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शिया मुसलमानों को ले जा रहे वाहन पर बंदूकधारियों का घातक हमला, 50 की मौत; 20 घायल

At least 50 killed in attack on passenger vans in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa

 (  )के अशांत  (   )  में शिया मुसलमानों को ले जा रहे यात्री वाहन पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। हमले में 20 लोग भी घायल हुए हैं। यह हाल के वर्षों में सबसे घातक हमला माना जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हमला कुर्रम जिले में हुआ है, जो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (  Khyber Pakhtunkwa province ) का हिस्सा है। इस जिले में हाल ही में शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने उन यात्री वाहनों पर गोलियां चलाईं जो परचिनार से पेशावर की ओर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी अजमत अली ने बताया कि मरने वालों में छह महिलाएं भी शामिल हैं और दस यात्री अस्पताल में गभीर हालत में भर्ती हैं।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने आदेश दिया कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की आबादी करीब 15 फीसदी है, जबकि देश में सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। हालांति, दोनों समुदाय आमतौर पर आपस में शांति से रहते हैं। लेकिन कुर्रम जैसे कुछ क्षेत्रों में शियाओं और सुन्नियों के बीच दशकों से तनाव रहा है। इस साल जुलाई में कुर्रम में शिया और सुन्नी समुदायों की झड़प में करीब पचास लोग मारे गए थे।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों (  Khyber Pakhtunkwa province ) में इस समय अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष जारी है। पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा के लिए खुफिया आधारित अभियानों की संख्या बढ़ाई है। हालांकि यह क्षेत्र अभी भी पाकिस्तान तालिबान (टीटीपी) और बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे संगठनों के हमलों का सामना कर रहा है।

#KurramDistrict Incident: Armed men attacked a convoy of passenger vehicles in the Uchit area of Lower Kurram, returning from #Parachinar to #Peshawar.

Eyewitnesses report automatic gunfire.#Police fear potential #casualties.#SamaaTV pic.twitter.com/vbD0nTQ8Dg

— SAMAA TV (@SAMAATV) November 21, 2024

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels