मुंबई ( Mumbai) के गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना जहाज के एलीफेंटा द्वीप जा रहे नीलकमल नामक एक यात्री जहाज से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इस हादसे में तीन नौसेने के जवान समेत कुल 13 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं 101 अन्य यात्रियों को बचाए जाने की बात कही जा रही है। जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार नौका में लगभग 110 लोग सवार थे, हालांकि सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह नौका मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी, जब करीब शाम 4 बजे एक छोटी नाव उससे टकरा गई और इसके बाद नौका पलट गई। घटना के तुरंत बाद जारी वीडियो में बचाव अभियान चलता हुआ दिखाया गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा मुंबई ( Mumbai) के पास बुचर द्वीप पर नौसेना की एक नाव दोपहर करीब 3.55 बजे ‘नीलकमल’ यात्री जहाज से टकरा गई। शाम 7.30 बजे तक की जानकारी के अनुसार 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है। 13 मृतकों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। उन्होंने कहा कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टरों का उपयोग करते हुए नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बोट हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता घोषित की है। उन्होंने कहा कि यह राशि मुख्यमंत्री सहायता निधि से प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना की विस्तृत जांच होगी। नौसेना के साथ पुलिस भी मामले की जांच करेगी।
हादसे को लेकर नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि आज दोपहर भारतीय नौसेना के एक जहाज ने इंजन की खराबी के कारण मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप, नाव एक यात्री नौका से टकरा गई और पलट गई।
नौसेना के बयान में आगे बताया गया कि हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना मिली है। घटनास्थल से बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। खोज और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है, जिसमें 4 नौसेना हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना के जहाज, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस के जहाज जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए काम पर लगाए गए हैं।
Today afternoon, an #IndianNavy craft lost control while undertaking engine trials in Mumbai Harbour due to engine malfunction. As a result, the boat collided with a passenger ferry which subsequently capsized.
13 fatalities have been reported so far. Survivors rescued from the…
— SpokespersonNavy (@indiannavy) December 18, 2024
#WATCH | Mumbai Boat accident | Mumbai: The Indian Coast Guard releases the video of the rescue operation of the capsized boat near the Gateway of India.
There were a total of 85 passengers on board including the crew. 80 people have been rescued so far and 5 people are… pic.twitter.com/oTLr4SuaJG
— ANI (@ANI) December 18, 2024