दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra ) ने रविवार शाम अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, नीरज अपने जीवन के अगले पड़ाव पर पहुंच गए हैं। जी हां, भारत के गोल्डन बॉय शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी पुरानी पारी खत्म कर उन्होंने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर दी है, जिसमें उनका साथ देने के लिए उनकी पत्नी उनके साथ होने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद नीरज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स प साझा की। इसके साथ उन्होंने अपनी शादी के कुछ झलकियां भी शेयर किए।
नीरज ने इंस्टाग्राम पर शादी की 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग भी देखे जा सकते हैं। इनमें देखा जा सकता है कि नीरज चोपड़ा मंडप में बैठे हुए हैं। इस तस्वीरों के साथ नीरज ने एक कैप्शन भी लिया है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी के नाम का खुलासा किया है।
27 साल के नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra ) ने पोस्ट में लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक साथ लाया। प्यार से बंधे हुए, हमेशा खुश रहें।” पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है नीरज मंडप में अपनी पत्नी के साथ बैठे हुए हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों के साथ उनके परिवार के और भी सदस्य वहां मौजूद हैं।
नीरज के पोस्ट से पता चला कि जिस लड़की से उनकी शादी हुई है उनका नाम हिमानी है। नीरज ने अपने ही राज्य हरियाणा के सोनीपत जिले के लड़सौली गांव की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी मोर के साथ 7 फेरे लिए। हिमानी USA से स्पोर्ट्स स्टडी कर रही हैं। उनके पिता चांद राम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से करीब 2 महीने पहले ही रिटायर हुए हैं। हिमानी के पिता ने गांव में खेल स्टेडियम बनवाया है। वे यहां खिलाड़ियों को सर्कल कबड्डी खिलाते हैं।
टोक्यों ओलंपिक में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra ) से कई बार उनकी शादी को लेकर सवाल किए जा चुके थे। लेकिन हर बार उन्होंने इन सवालों को टाल दिया था। लेकिन अचानक अपनी शादी की तस्विरें शेयर कर उन्होंने सबको हैरत में डाल दिया है।
हरियाणा के पानीपत में जन्में नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra ) ने जेवलिन थ्रो गेम में देश को एक अलग नाम और शोहरत दिलाई है। साल 2016 में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीतकर उन्होंने सबसे पहले ख्याती प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी अपना परचम लहराया था। पूरी दुनिया ने उनका नाम तब जाना जब नीरज ने 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक्स में 87.58 मीटर का थ्रो कर इतिहास रच दिया था। बता दें, ओलंपिक खेलों में जेवलिन थ्रो के मामले में नीरज पहले भारतीय थे जिन्होंने मेडल जीता था और वो भी गोल्ड
फैंस को नीरज की शादी का बेसब्री से इंतजार भी था। सोशल मीडिया से लेकर इंटरव्यू तक में उनसे शादी को लेकर सवाल किए जाते थे। हालांकि, नीरज इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा। पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज की शादी की खबरें आई थीं, हालांकि, उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया था।