Saturday, May 03, 2025

Crime, News, Rajasthan

Rajasthan: जोधपुर में कारोबारी ने साझेदारी ख़त्म करने से नाराज़ हो पार्टनर के दो मासूमों बच्चों को मार कर फैक्ट्री में लटका दिया

Jodhpur businessman, angry over termination of partnership,killed two kid's of his former partner and bodies hanged in the factory

 (  ) के  ( )  जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया। इसमें पार्टनरशिप खत्म करने से खफा एक व्यक्ति ने अपने पार्टनर के दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। दोनों मासूम बच्चों के शव लटके मिले। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों में 8 साल का लड़का और 12 साल की लड़की शामिल है। इधर, वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम के जरिए साक्ष्य उठाए। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुट गई है।

जोधपुर ( Jodhpur ) के बोरानाडा थाना क्षेत्र में दो बच्चों को फंदे पर लटका कर ह्त्या करने का सनसनीखेज मामला सामना आया। मारे गए बच्चों में बालिका तमन्ना की उम्र 12 वर्ष और बालक शिवपाल की उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है। दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट 2 दिन पूर्व बोरानाडा थाना क्षेत्र में परिवार द्वारा करवाई गई थी। पुलिस जब ढूंढते हुए दोनों बच्चों के पिता के बिजनेस पार्टनर के फैक्ट्री पर पहुंची, लेकिन फैक्ट्री लॉक लगा था। संदेह के आधार पर लॉक तोड़कर फैक्ट्री के अंदर प्रवेश किया। फैक्ट्री के अंदर जब पहुंचे तो पुलिस भी हैरान रह गई। फैक्ट्री के अंदर ही दोनों बच्चे फंदे पर लटके हुए पाए गए। वहीं पर एक नोट भी मिला, जिसमें हत्या करने का कारण भी लिखा था। पुलिस ने दोनों ही बच्चों को उतार कर एम्स की मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार श्याम सिंह और प्रदीप दोनों मित्र थे और एक चूड़ी की फैक्ट्री में कार्य करते थे। दोनों एक दूसरे को 17 वर्ष से जानते थे। दोनों ने मिलकर निश्चय किया कि खुद का कार्य शुरू करेंगे। ऐसे में प्रदीप ने पैसे नहीं होने की बात कही तो श्याम सिंह ने काम के लिए पैसा निवेश करने की बात कही। दोनों ने मिलकर चूड़ी की फैक्ट्री डाली। एक वर्ष पूर्व दोनों एक साथ बोरानाडा में ही फैक्ट्री डालकर कार्य करने लगे, लेकिन प्रदीप ने बीच में ही कार्य छोड़ दिया। ऐसे में श्याम सिंह को नुकसान होने लगा। उसने लोन लेकर पैसा लगाया था। बिजनेस में घाटा और लोन की किस्त से परेशान होने लगा। उसके मन में बदला लेने का विचार आया। प्रदीप का परिवार श्याम सिंह को अच्छे से जानता था। उसने इसका फायदा उठाकर दोनों बच्चों को बोरानाडा स्थित चूड़ी फैक्ट्री में लेकर आया और वहां पर बच्चों को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद उसने एक नोट भी लिखा, जिसमें उसने लिखा कि बच्चों के पिता प्रदीप कुमार ने मेरे साथ धोखा किया। व्यापार करने की बात हुई थी। मैंने बड़ा कर्ज लिया, लेकिन उसने धोखा दिया। ऐसे में मैं उसके दोनों बच्चों को मारकर खुद भी आत्महत्या करने जा रहा हूं।

दो दिन पूर्व जब प्रदीप के परिवार को दोनों बच्चे नहीं मिले तो दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट जोधपुर के बोरानाडा थाना में करवाई। इसके साथ ही अपने पार्टनर श्याम सिंह पर संदेह भी जताया था। परिवार के संदेह के आधार पर पुलिस श्याम सिंह की फैक्ट्री पर गई। वहां पर दोनों बच्चों फंदे से लटके हुए थे। दोनों की मौत हो चुकी थी। जोधपुर( Jodhpur ) पुलिस फिलहाल श्याम सिंह की तलाश में जुटी है। पुलिस को घटनास्थल पर मिले नोट के आधार पर श्याम सिंह ने खुद की जान लेने की बात कही है, लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.