Friday, May 16, 2025

News

Uttar Pradesh :उत्तर प्रदेश में तीन आईएएस और 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

13 IAS officers transferred in UP, CP Singh Lucknow, Arvind Malappa Bangari made DM of Agra

  शासन ने गुरुवार को तीन आईएएस एवं 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले ( Transferred )  किए हैं। पीसीएस अधिकारियों में दो उपजिलाधिकारी और 49 अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी हैं। पीसीएस अधिकारियों में तीन साल तक एक ही स्थान पर रहने वालों को हटाया गया है।

आईएएस अधिकारियों में शशांक चौधरी नगर आयुक्त मथुरा से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इंवेस्ट यूपी बनाए गए हैं। जग प्रवेश मुख्य विकास अधिकारी बरेली से नगर आयुक्त मथुरा और देवयानी संयुक्त मजिस्ट्रेट झांसी से मुख्य विकास अधिकारी बरेली बनाई गई हैं। पीसीएस अधिकारियों में संतोष बहादुर सिंह एडीएम (वि/रा) बरेली से एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर, अर्चना द्विवेदी एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर से अपर आयुक्त आजमगढ़, संतोष कुमार सिंह एडीएम (वि/रा) शामली से एडीएम (वि/रा) बरेली बनाए गए हैं।

अधिकारियों के तबादले ( Transferred )  में सुभाष चंद्र प्रजापति एडीएम (वि/रा) फर्रुखाबाद से प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ, अनिल चतुर्वेदी प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ से एडीएम (न्यायिक) अमेठी, संजय कुमार पांडेय एडीएम (प्रशासन) शाहजहांपुर से एडीएम (नजूल) प्रयागराज, अरुण कुमार सिंह तृतीय एडीएम (प्रशासन) झांसी से एडीएम (वि/रा) फर्रुखाबाद बनाए गए हैं। प्रदीप कुमार एडीएम (नजूल) प्रयागराज से अपर नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर, योगानंद पांडेय एडीएम (वि/रा) मथुरा से एडीएम (नगर) अयोध्या, अजय कुमार सिंह एडीएम (प्रशासन) आगरा से एडीएम (वि/रा) मिर्जापुर बनाए गए हैं।

तबादले ( Transferred ) की सूची में  पंकज कुमार वर्मा एडीएम (वि/रा) महाराजगंज से एडीएम (वि/रा) मथुरा, रजनीश कुमार मिश्रा एडीएम (वि/रा) सहारनपुर से एडीएम (प्रशासन) शाहजहांपुर, जंग बहादुर द्वितीय प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से अपर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद, आजाद भगत सिंह एडीएम (वि/रा) आजमगढ़ से एडीएम (प्रशासन) आगरा, अरुण कुमार अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद से एडीएम (न्यायिक) चित्रकूट बनाए गए हैं।
श्यामलता आनंद एडीएम (न्यायिक) झांसी से एडीएम (वि/रा) मैनपुरी, प्रशांत कुमार भारती एडीएम (प्रशासन) बुलंदशहर से एडीएम (वि/रा) महाराजगंज, राहुल प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से प्रशासनिक अधिकारी उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर बनाए गए हैं।सुधवीर सिंह प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से एडीएम (न्यायिक) महोबा, रामजी मिश्रा एडीएम (वि/रा) मैनपुरी से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, शिव प्रताप शुक्ला एडीएम (वि/रा) मिर्जापुर से एडीएम (प्रशासन) झांसी बनाए गए हैं। चंदन कुमार पटेल उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ से प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ, सुरेंद्र प्रसाद अपर नगर आयुक्त आगरा से अपर आयुक्त बस्ती, धीरेंद्र प्रताप एडीएम (न्यायिक) फतेहपुर से एडीएम (न्यायिक) अमरोहा, सलिल एडीएम (नगर) अयोध्या से एडीएम (वि/रा) सहारनपुर बनाए गए हैं। अमिताभ एडीएम (न्यायिक) बांदा से एडीएम (न्यायिक) उन्नाव, माया शंकर एडीएम (न्यायिक) अमरोहा से एडीएम (न्यायिक) बांदा बनाए गए हैं।

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *