Wednesday, June 18, 2025

News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :आगरा में सोते हुये मां और दो बेटों को सांप ने डसा, दोनों मासूमों बच्चों की दर्दनाक मौत,मां अस्पताल में

Snake bit a sleeping mother and two sons in Agra, both children died, mother is in hospital

 (  के   ( Agra  ) में  खेरागढ़ के गांव मठ भवनई में छत पर सो रही एक महिला और उसके दो बच्चों को सर्प ने काट ( snake bit ) लिया। सर्प के काटने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।

जानकारी के अनुसार जगनेर  थाना क्षेत्र के गांव मठ भवनई में बीती रात को विमलेश पत्नी मानपाल गोस्वामी मकान की छत पर अपने दो बेटों रामू (5) और कान्हा (8) के साथ सोई हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे महिला और दोनों बच्चों को सांप ने काट( snake bit ) लिया।

महिला ने सांप के काटे( snake bit ) का आभास होने पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन महिला को जगनेर सीएचसी ले गए, जहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार है।

इसी दौरान बच्चे देर तक नहीं जागे तो परिजनों को अटपटा लगा। परिजनों ने छत पर पहुंचकर बच्चों को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नींद से नहीं जागे। परिजन राजकुमार और राहुल गोस्वामी ने बताया कि बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मां और बच्चों को काटने वाले सर्प को सपेरों की मदद से परिवार के लोगों द्वारा आसपास ढूंढ़ लिया गया। जानकारों ने बताया कि सर्प के काटते ही महिला की नींद नहीं खुलती तो उसकी मौत भी हो सकती थी। बच्चों के मामले में किसी को उनके काटने की भनक नहीं लगी। बच्चे रोजाना देर तक सोते थे। इसलिए किसी को शक नहीं हुआ।

 

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *