गोवर्धन में असहाय गोवंश की सेवा में 40 साल से जुटी जर्मन मूल की पद्मश्री फ्रेडरिक इरिन बु्रनिंग का निवर्तमान विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद एक साल के लिए और वीजा विस्तारित कर दिया गया है। फ्रेडरिक इरिन बु्रनिंग 22 मई को बगैर कोई कारण बताये वीजा विस्तार का आवेदन निरस्त होने से नाराज हो गयीं थी और उन्होंने पद्मश्री वापस करने की धमकी दे दी थी।
करीब चार दशक से गोवर्धन में रहकर असहाय गोवंश की सेवा कर रहीं जर्मन की मूल नागरिक फ्रेडरिक इरिन बु्रनिंग उर्फ सुदेवी की दुविधा सोमवार को खत्म हो गयी, उन्हें ब्रज में रहने के लिए एक वर्ष का वीजा विस्तार और मिल गया।
बेसहारा और असहाय गोवंश की सेवा के लिए सुदेवी को भारत सरकार ने इसी वर्ष पद्श्री से सम्मानित किया है, उनके वीजा की अवधि 25 जून तक की थी। सुदेवी ने 12 मई को लखनऊ स्थित एफआरओ (फॉरेन रजिस्ट्रेशन ऑफिस) में ऑनलाइन आवेदन किया था, 22 मई को बगैर कोई कारण बताये आवेदन निरस्त कर दिया गया। व्यथित सुदेवी ने पद्श्री सम्मान वापस कर जर्मन लौटने की घोषणा कर दी थी। निवर्तमान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को इस मामले का संज्ञान लेते हुए सुदेवी का वीजा विस्तार आवेदन निरस्त होने की रिपोर्ट तलब की थी। सोमवार को सुदेवी ने दोबारा से आवेदन किया, करीब दो घंटे बाद ही उनके ऑनलाइन आवेदन पर स्वीकृत का संदेश आ गया, उनका वीजा एक साल के लिए और बढ़ गया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी होते ही सुदेवी बेहत खुश नजर आयीं। यह समाचार सुन सुदेवी का मुरझाया चेहरा खिल उठा।
Recent Posts
- Croatia : भारत और क्रोएशिया के बीच हुए कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- आतंकवाद मानवता का दुश्मन
- Uttar Pradesh :आगरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को कुचलने के बाद आम ला रही लोडिंग मैक्स पलटी,चार की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर
- Uttar Pradesh :आगरा में सोते हुये मां और दो बेटों को सांप ने डसा, दोनों मासूमों बच्चों की दर्दनाक मौत,मां अस्पताल में
- Haryana :हरियाणा में मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या,सोनीपत नहर में मिली लाश,आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
- Gujarat :गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, दी गई सलामी