मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ), राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।अभी तक आए शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बहुमत मिल चुका है। वहीं, तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है। हालांकि, इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। अब से कुछ घंटे बाद ही ये तय हो जाएगा कि जनता ने इन राज्यों में सत्ता की चाबी किस पार्टी को सौंपी है।
चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती के रुझानों/परिणामों के मुताबिक, सत्ता के सेमीफाइनल में भाजपा 3-1 से विजयी होती नजर आ रही है। मतलब चार में से 3 राज्य भाजपा की झोली में जाते दिख रहे हैं। मध्य प्रदेश में शानदार प्रदर्शन के साथ भाजपा सत्ता में बनी रहेगी। राजस्थान में सत्ता की अदला-बदली का दौर जारी है। यानी जादूगर का जादू नहीं चला। वहीं छत्तीसगढ़ के अब तक के रुझानों ने देश को चौंकाया है। यहां कांग्रेस मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस के लिए संतोष का एकमात्र कारण तेलंगाना रहा, जहां पहली बार केसीआर को हार का मुंह देखना पड़ रहा है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक मध्य प्रदेश( Madhya Pradesh ), में भाजपा 155 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर और बसपा दो सीटों पर आगे है। राजस्थान में भाजपा 113 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। वहीं तीन सीटों पर बसपा आगे चल रही है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहला नतीजा आ गया है। रायपुर जिले की अभनपुर सीट से भाजपा के इंद्र कुमार साहू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के धनेंद्र साहू को 15 हजार वोटों से शिकस्त दी है। भाजपा बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। रुझानों में भाजपा 54 सीटों और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है।
तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी 68 सीटों पर, बीआरएस 36 सीटों पर और भाजपा 9 सीटों पर आगे है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने चार विधानसभा चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के चुनावों ने कांग्रेस को सबसे ज्यादा निराश किया। चुनाव के दौरान कांग्रेस के पक्ष में माहौल था, लेकिन परिणाम उलट है।सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि तेलंगाना में जीत पार्टी की और उसके सर्वोच्च नेता राहुल गांधी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय दिया जाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ में सारे एग्जिट पोल और अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। फिलहाल रुझानों में भाजपा 54 सीटों और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अंधेरा छंट रहा है, कमल खिलने वाला है। रुझानों के बाद जहां भाजपा में जश्न का माहौल है, वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है।प्रदेश की ऐसी 15 सीटें हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़त का अंतर 1000 वोट से भी कम है। आंकड़ों की बात करें तो राजिम व नवागढ़ में भाजपा, भिलाई में कांग्रेस आगे हैं। यहां 1000 वोट से कम का अंतर है।
राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहने की संभावना दिख रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 110 और कांग्रेस 73 सीटों पर आगे है, वहीं 16 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। पहला नतीजा भाजपा की झोली में गया है।
मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ),विधानसभा की 230 सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग चल रही है। रुझान में BJP को प्रचंड बहुमत है। BJP 162 और कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है। 3 सीट पर अन्य आगे हैं। बहुमत के लिए 116 सीट चाहिए।
#WATCH | BJP supporters and workers hail Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan as the party leads towards a landslide win in the state, in Bhopal pic.twitter.com/hVge7tp19G
— ANI (@ANI) December 3, 2023