Sunday, May 19, 2024

INDIA, Maharashtra, News, PM Narendra Modi

Maharashtra:प्रधानमंत्री मोदी ने किया महाराष्ट्र में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन,2 घंटे का सफर अब 20 मिनट में होगा पूरा

PM Modi inaugurates India's longest sea bridge 'Atal Setu' in Maharashtra

  ( )  ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु(Atal Setu) का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत दोनों डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के साथ ही राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद रहे। 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से निर्मित 21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL) को  ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी- न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है।

अटल सेतु(Atal Setu) मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ेगा। इससे दो घंटे की दूरी सफर 20 मिनट में पूरा होगा। दिसंबर 2016 में मोदी ने इस पुल की आधारशिला रखी थी। पुल की कुल लागत 17 हजार 843 करोड़ रुपए है।अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।  इसके जरिए मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा।

21.8 किलोमीटर लंबे सिक्स लेने वाले ब्रिज को मुंबई ट्रांस हार्बर सीलिंक (MTHL) भी कहा जाता है। पुल का 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र पर है, जबकि 5.5 किलोमीटर का हिस्सा जमीन पर है। इस पुल की क्षमता रोजाना 70 हजार वाहनों की है। फिलहाल ब्रिज से रोज करीब 50 हजार वाहनों के गुजरने का अनुमान है।

 Atal Setuअटल सेतु(Atal Setu) की खास बात यह है कि इसमें पेरिस के एफिल टॉवर से 17 गुना ज्यादा स्टील का इस्तेमाल किया गया है। मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले इस पुल से नागरिकों का यात्रा समय भी बचेगा। अब मुंबई से नवी मुंबई जाने में सिर्फ 20 मिनट लगते हैं। यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल और देश के सबसे लंबे पुलों में से एक होगा।

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कमिश्नर मुखर्जी ने कहा कि इस पुल के निर्माण में एफिल टॉवर से 17 गुना ज्यादा स्टील का इस्तेमाल किया गया है। हावड़ा ब्रिज की तुलना में संरचनात्मक स्टील का चार गुना उपयोग किया गया है। इस प्रमुख समुद्री लिंक के निर्माण में उपयोग किया गया कंक्रीट भी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से छह गुना अधिक है।

आगे उन्होंने बताया कि यह पुल नवीनतम तकनीक और कई नए जमाने की सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक भी शामिल हैं जो विशाल स्पैन देने में मदद करते हैं। समुद्री जीवन की सुरक्षा के लिए ध्वनि और कंपन को कम करने के लिए नदी परिसंचरण रिंगों का भी उपयोग किया गया है।
कमिश्नर ने कहा कि इस पुल में सबसे उन्नत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है. यह अन्य चीजों के अलावा कोहरे, कम दृश्यता और निर्धारित गति सीमा से अधिक चलने वाले वाहनों का पता लगा सकता है। देश का सबसे बड़ा ‘अटल सेतु’ समुद्र, जमीन और दलदल तीनों हिस्सों में बना है। यह 21 हजार करोड़ रुपये की परियोजना है, इस परियोजना में 10 देशों के विषय विशेषज्ञों ने योगदान दिया है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए 1500 से अधिक इंजीनियरों और लगभग 16500 कुशल मजदूरों ने तीन शिफ्टों में चौबीसों घंटे काम किया है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels