Sunday, May 19, 2024

INDIA, News, Socio-Cultural

Padma awards 2024: केंद्र ने ‘गुमनाम और अद्वितीय’ कार्यों के लिए 34 व्यक्तियों को पद्म श्री देने की घोषणा की

Centre announces Padma Shri for 34 individuals for 'unsung and unique' work

केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  कर दिया। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और  पद्म श्री(Padma Shri)से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। इससे पहले 23 जनवरी को सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कूर्परी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजने का एलान किया था।

असम की रहने वाली देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ और जागेश्वर यादव समेत 34 हस्तियों को चुना गया है । इसके अलावा लिस्ट में चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

इनमें पारबती बरुआ (सामाज सेवा, असम, उम्र- 67 साल)– भारत की पहली महिला हाथी महावत, जिन्होंने रूढ़िवादिता से उबरने के लिए 14 साल की उम्र में जंगली हाथियों को वश में करना शुरू किया था। उन्हें सामाजिक कार्य (पशु कल्याण) के क्षेत्र में पद्म श्री(Padma Shri)के लिए चुना गया है।

पद्म श्री(Padma Shri) से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों जागेश्वर यादव (सामाजिक कार्य, छत्तीसगढ़, उम्र- 67 साल)- जशपुर के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव को सामाजिक कार्य (आदिवासी पीवीटीजी) के क्षेत्र में पद्म श्री दिया जाएगा। उन्होंने हाशिये पर पड़े बिरहोर पहाड़ी कोरवा लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

चामी मुर्मू (सामाजिक कार्य, झारखंड, उम्र- 52 साल)- सरायकेला खरसावां की आदिवासी पर्यावरणविद् और महिला सशक्तिकरण चैंपियन चामी मुर्मू को सामाजिक कार्य (पर्यावरण वनीकरण) के क्षेत्र में पद्म श्री दिया जाएगा।

गुरविंदर सिंह (सामाजिक कार्य, हरियाणा, उम्र- 53 साल)- बेघर, निराश्रितों, महिलाओं, अनाथों और दिव्यांगजनों की भलाई के लिए काम करने वाले सिरसा के दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह को सामाजिक कार्य (दिव्यांगजन) के क्षेत्र में पद्मश्री (Padma Shri)प्राप्त होगा।
सत्यनारायण बेलेरी (अन्य, केरल, उम्र-50 साल)-कासरगोड के चावल किसान सत्यनारायण बेलेरी को अन्य (कृषि अनाज चावल) के क्षेत्र में पद्म श्री के लिए चुना गया। उन्होंने 650 से अधिक पारंपरिक चावल किस्मों को संरक्षित करके धान की फसलों के संरक्षक के रूप में सामने आए।
दुखू माझी (सामाजिक कार्य, पश्चिम बंगाल, उम्र- 78 साल)पुरुलिया के सिंदरी गांव के आदिवासी पर्यावरणविद् दुखू माझी को सामाजिक कार्य (पर्यावरण वनीकरण) के क्षेत्र में पद्मश्री दिया जाएगा। उन्होंने हर दिन अपनी साइकिल पर नए गंतव्यों की यात्रा करते हुए बंजर भूमि पर 5,000 से अधिक बरगद, आम और ब्लैकबेरी के पेड़ लगाए।

उमा महेश्वरी डी पहली महिला हरिकथा गायिका हैं। संस्कृत भाषा में पाठ करने वाली उमा कई रागों में कथाएं सुनाती हैं। भैरवी, शुभपंतुवरलि, केदारम और कल्याणी जैसे रागों में हरिकथा को लोकप्रिय बनाने वाली उमा के योगदान ने कई युवाओं को प्रोत्साहित किया है

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels