Sunday, May 19, 2024

Ayodhya Ram Mandir, INDIA, News, Religion

Ram Temple: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में किए रामलला के दर्शन,सरयू घाट पर महाआरती में हुईं शामिल,हनुमानगढ़ी भी पहुंचीं

President Droupadi Murmu offers prayers at Ram Janmabhoomi temple in Ayodhya, attends aarti

President Droupadi Murmu visits the Ram Temple at Ayodhya, has Darshan and attends Aartiराष्ट्रपति   (President Droupadi Murmu  ) ने    ) में बुधवार को पहली बार रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन करने के बाद वह संध्या आरती में भी शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर के अंदर काफी वक्त गुजारा। इसके पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी के दर्शन करने के साथ सरयू तट पहुंचकर आरती भी की थी।सरयू तट पर उनके स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया। वैदिक मंत्रों से राष्ट्रपति का स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu  )बुधवार को अयोध्याधाम पहुंचीं और सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। यहां उन्हें पुजारी राजू दास ने चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास जी महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हनुमानजी की पूजा कराई।

हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति सरयू घाट के आरती स्थल पर पहुंचीं। जहां उन्होंने महाआरती में भाग लिया।
सरयू घाट पर चारों तरफ वेद मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही है।सरयू तट पर पंडितजी ने राष्ट्रपति का तिलक किया। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद थे ।रामलला के दर्शन ,सरयू तट के बाद  राष्ट्रपति मुर्मू ने कुबेर टीला जाकर भगवान शिव की आराधना की।

राष्ट्रपति ने भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर रामलला की आरती उतारी। श्रीराम का दीदार कर राष्ट्रपति भावविभोर हो गईं।राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक हैंडल से ‘एक्स’ पर राष्ट्रपति ने लिखा है कि ,अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल-स्वरूप का दर्शन करने के दिव्य अनुभव को शब्दों में बाँधना मेरे लिए संभव नहीं है। राम केवट संवाद से लेकर प्रभु श्रीराम द्वारा माता शबरी के जूठे बेर खाने जैसे मर्मस्पर्शी प्रसंग बरबस याद आ रहे हैं। मैं भाव-विह्वल हूँ। यह मंदिर भारतीय संस्कृति और समाज के आदर्शों का ऐसा जीवंत प्रतीक है जो देशवासियों को सबके हित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। देशवासियों के कल्याण के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करने का अवसर मुझे मिला, इसे मैं दैवी कृपा मानती हूँ। इस काल-खंड में हमारे राष्ट्र के समग्र विकास की यात्रा का साक्षी और सहभागी होना सौभाग्य की बात है। सियावर रामचन्द्र की जय!
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu  )के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दौरे के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा बहुत अच्छा लगा। राष्ट्रपति ने राम लला के दर्शन किए। उन्होंने आरती की। मुझे लगता है कि यह भगवान राम के सभी भक्तों के लिए एक सबक है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भगवान राम के प्रति कितने समर्पित हैं।

इसके पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति अयोध्या धाम के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह आवागमन रोका गया है।

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल-स्वरूप का दर्शन करने के दिव्य अनुभव को शब्दों में बाँधना मेरे लिए संभव नहीं है। राम केवट संवाद से लेकर प्रभु श्रीराम द्वारा माता शबरी के जूठे बेर खाने जैसे मर्मस्पर्शी प्रसंग बरबस याद आ रहे हैं। मैं भाव-विह्वल हूँ। यह मंदिर भारतीय संस्कृति और समाज… pic.twitter.com/g6TxR1HlRj

— President of India (@rashtrapatibhvn) May 1, 2024

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *