Monday, May 20, 2024

World

Russia: 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने व्लादिमीर पुतिन ने 33 शब्दों में ली शपथ, संबोधन में दुश्मन देशों को दिया संदेश

Vladimir Putin begins 5th term as president, embarking on another 6 years as leader of Russia

 (  ) 5वीं बार  (   )  के बन गए हैं। मगलवार को मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में पुतिन ने 33 शब्दों में शपथ ली। यह वही जगह है, जहां रूस के जार परिवार के 3 राजाओं (एलेक्जेंडर 2, एलेक्जेंडर 3 और निकोलस 2) की ताजपोशी हुई थी।

शपथ के बाद पुतिन ने कहा, “हम और मजबूत होंगे। हम उन देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करेंगे जो हमें दुश्मन समझते हैं। मैं जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा।” रूस में 15-17 मार्च को हुए चुनाव में पुतिन को 88% वोट मिले थे। उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को सिर्फ 4% वोट मिले थे।

रूस में हुए व्लादिमीर पुतिन   ( Vladimir Putin ) के शपथ ग्रहण समारोह का अमेरिका, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों ने बहिष्कार किया है। हालांकि, भारत के राजदूत विनय कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे। पुतिन ने साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसके बाद से 2004, 2012 और 2018 में भी वे राष्ट्रपति बन चुके हैं। जोसेफ स्टालिन के बाद क्रेमलिन के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता के रूप में, पुतिन का नया कार्यकाल 2030 तक चलेगा. उस समय भी वे संविधान के अनुसार फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए पात्र होंगे

ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के अंदर आयोजित समारोह में पुतिन ने रूसी संविधान पर अपना हाथ रखा और इसकी रक्षा करने की कसम खाई। इस दौरान चुनिंदा गणमान्य हस्तियां वहां मौजूद थीं। 1999 में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन का उत्तराधिकारी बनने के बाद से पुतिन ने रूस को आर्थिक पतन से उबारते हुए एक ऐसे देश के रूप में तब्दील कर दिया है, जिसे पश्चिम देश वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं। अब देखना यह है कि 71 वर्षीय पुतिन अगले छह वर्षों के दौरान देश और विदेश दोनों मोर्चों पर रूस को कहां लेकर जाएंगे।

व्लादिमीर पुतिन   ( Vladimir Putin ) ने रूसी लोगों के प्रति उन पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया। पुतिन ने अपनी शक्ति के भीतर वो सबकुछ करने की कसम खाई जो वह देश के लिए कर सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से कहा कि यह एकजुटता का समय है। पुतिन ने कहा कि हम साथ मिलकर सभी बाधाओं को दूर करेंगे। अपनी सभी योजनाओं को साकार कर एक साथ मिलकर जीत हासिल करेंगे।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *