उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सहारनपुर( Saharanpur ) जिले में घर से भागे लड़के-लड़की ने देवबंद के 50 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगा दी। लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़के का इलाज चल रहा है। लड़की नाबालिग और 3 महीने की गर्भवती थी। मंगलवार शाम दोनों कार से भाग रहे थे।
सहारनपुर( Saharanpur )पुलिस दोनों की लोकेशन ट्रेस करने के बाद उनका पीछा कर रही थी। लड़का हर्षित त्यागी कार ड्राइव कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाया। इसके बाद इलाज के लिए CHC लेकर पहुंचे। घटना देवबंद में नेशनल हाईवे-59 की है।