Saturday, May 18, 2024

INDIA, Lok Sabha Election 2024, News, PM Narendra Modi

Lok Sabha Election : मेरठ में पीएम मोदी बोले-भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं, हमलों से नहीं डरेंगे,विपक्ष भ्रष्टाचारियों को बचा रहा है

PM Modi in Meerut rally

Fighting big battle against corrupt, won't be intimidated by attacks;says PM Modi in Meerut rallyलोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद   ( )  ने रविवार 31 मार्च को उत्तर प्रदेश  के में पहली रैली को संबोधित किया।भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह  के मंच से पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यों की कीमत देश को आज तक चुकानी पड़ रही है। जब हमारे छोटे भाई जयंत चौधरी को संसद में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की मांग करने के लिए बोलेने लगे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। उनका अपमान किया गया। ऐसे लोगों को उनके क्षेत्र के घर घर में जाकर माफी मांगनी चाहिए। चौधरी चरणसिंह ने किसानों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

पीएम मोदी  (PM Modi  ) ने मंच से चौधरी चरणसिंह को याद कर भाषण की शुरुआत की। कहा कि मेरठ से मेरा खास रिश्ता है। पिछली बार भी औघड़नाथ की इसी धरती से रैली का आगाज करने का सौभाग्य मिला। कहा कि जब भारत दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही। साथ साथ एक सामर्थ्यवान, एक सशक्त देश बनेगा।

पीएम मोदी  (PM Modi  ) ने कहा, ”आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही। इन बेईमानों ने जो धन लूटा है, वो गरीबों को लौटाऊंगा।मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो कुछ लोग अपना आपा खो बैठे हैं और मेरे प्यारे देशवासियों मैं कहता हूं मोदी की गारंटी रहती है। मोदी का मंत्र है, भ्रष्टाचार हटाओ! वह कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ!

यह चुनाव किन दो खेमों की लड़ाई है- एक खेमा एनडीए का भ्रष्टाचार हटाने के लिए मैदान में है। दूसरा वह एक है जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है।कहा कि मैं भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा, इन भ्रष्टाचारियों ने इन बेईमानों ने जिसका धन लूटा है, उनका धन मैं लौटा रहा हूं। इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन बना लिया है।

इनको लगता है मोदी इससे डर जाएगा लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है, मेरा भारत मेरा परिवार है। मैं अपने देश को भ्रष्टाचार से बचने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं। उनके खिलाफ एक बहुत बड़ी लड़ाई लडूंगा, इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं।

सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही है और इसलिए कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसलिए पूरे देश में अपने टीवी पर देखा होगा कहीं बिस्तर के नीचे से नोटों के ढेर निकल रहे हैं, कहीं दीवारों से नोटों के ढेर निकल रहे हैं और अभी तो मैंने देखा वाशिंग मशीन में नोटों के ढेर थे।

पीएम मोदी ने कहा कि देश कांग्रेस के रवैए की कीमत आज भी चुका रहा है। भारत के मछुआरे समुद्र में जाते हैं, तो इस द्वीप की तरफ जाते हैं। इनको गिरफ्तार कर लिया जाता है। उनकी बोट को कब्जा कर लिया जाता है। यह कांग्रेस के पाप का परिणाम है कि आज भी मछुआरे सजा भुगत रहे हैं। जब बात आती है, तो कांग्रेस की बोलती बंद हो जाती है। डीएमके जैसे साथी भी मुंह में ताला लगाकर बैठ जाते हैं। क्या ऐसा गठबंधन देश हित में कोई फैसला ले सकता है क्या?

पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की इस धरती का देश की एकता और अखंडता से रिश्ता रहा है। मैं यहां से देश को बताना चाहता हूं कि कैसे कांग्रेस और INDI अलायंस देश की अखंडता और एकता को तोड़ते रहे हैं। आज ही कांग्रेस का एक देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है।

तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूर। समुद्र में एक टापू है द्वीप है। कच्चातिवु। यह सुरक्षा की दृष्टि से अहम है। देश आजाद हुआ तब यह हमारे पास था।लेकिन कांग्रेस ने 4-5 दशक पहले कह दिया कि यह द्वीप तो गैर जरूरी है। फालतू है। यह कहते हुए मां भारती का एक अंग काट दिया।

इस दौरान सीएम योगी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मंच पर सहयोगी दलों के 4 नेता मौजूद रहे। इनमें RLD प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर, निषाद पार्टी के संजय निषाद शामिल हैं।

इससे पहले मंच पर पीएम मोदी (PM Modi  )का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   ने स्वागत किया। इसके बाद मंच पर मौजूद नेताओं ने मोदी को हल भेंट किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें राम मंदिर का मॉडल भेंट किया। 2014, 2019 के बाद ये तीसरा मौका है, जब PM ने वेस्ट यूपी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की है। भाजपा ने रैली को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह नाम दिया।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels